IB MTS Bharti 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में एमटीएस के पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती 362 पदों पर आयोजित करवाई जा रही है। इस भर्ती में वह सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने कक्षा दसवीं पास कर रखी है। इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म 22 नवंबर 2025 से शुरू हो गए हैं तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2025 तक रखी गई है। इस समय अवधि के मध्य उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से इस भर्ती में आवेदन करना है। आज के आर्टिकल में इस भर्ती से जुड़ी हुई संपूर्ण जानकारी आपके साथ में साझा करने जा रहे हैं। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया तथा अन्य सभी जानकारी इस आर्टिकल में उपलब्ध करवा दी गई है।

IB MTS Bharti 2025 Application Fees
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क का भी निर्धारण किया गया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो एमटीएस भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग, ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 650 रुपए रखा गया है। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग जन उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपए रखा गया है वहीं अगर हम बात करें महिलाएं के लिए आवदेन शुल्क तो महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपए रखा गया है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना है। इस भर्ती से जुड़ी हुई अन्य सभी जानकारियां नीचे दी गई है।
IB MTS Bharti 2025 Age Limit
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा का भी निर्धारण किया गया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो में एमटीएस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की कम से कम आयु सीमा 18 वर्ष होने अनिवार्य है और अधिक से अधिक आयु सीमा 25 वर्ष तक रखी गई है। इस समय अवधि के मध्य सभी उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में उम्मीदवार ऑन के लिए आयु की गणना 14 दिसंबर 2025 को आधार दिनांक मानकर की जाएगी। इस भर्ती में सरकार के जो नियम बनाए गए हैं उन नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को अधिक से अधिक आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
How to Apply IB MTS Bharti 2025
इस भर्ती में वह सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं पास कर रखी है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद में उम्मीदवारों को इंटेलिजेंस ब्यूरो एमटीएस रिटायरमेंट 2025 के लिंक पर क्लिक करना है। यहां तक सब करने के बाद में उम्मीदवार ऑन के सामने ऑफिशल नोटिफिकेशन खुलकर सामने आ जाएगा। ऑफिशल नोटिफिकेशन को एक बार अच्छी तरीके से देख लेना है।
इसके बाद में उम्मीदवारों को अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक कर देना है। इसके बाद में उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरी कर लेना है। यहां तक सब करने के बाद में अब उम्मीदवारों को आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही तरीके से भर लेना है। इसके साथ-साथ सभी जरूरी दस्तावेज जिसमें पासवर्ड साइज फोटो, सिग्नेचर अधिक को अपलोड कर देना है। इसके बाद उम्मीदवार को अपने कैटिगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान कर देना है। यहां तक सब करने के बाद में उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भर के फाइनल सबमिट पर क्लिक कर देना है। अंतिम स्टेप में उम्मीदवारों को आवेदन फार्म का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
IB MTS Bharti 2025 Important Links
| Start IB MTS Bharti 2025 form | 22 November 2025 |
| Last Date Online Application form | 14 December 2025 |
| Apply Online | Apply Now |
| Official Notification | Download here |
| Official Website | mha.gov.in |